IPL in Hindi, आई पी एल (IPL) kya hai, IPL टीम नीलामी, IPL Match 2023, IPL Auction 2023, IPL Team List 2023
भारतवर्ष में वैसे तो बहुत सारे खेल खेले जातें हैं मगर क्रिकेट का जूनून लोगों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। क्रिकेट के साथ लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। छोटा हो या बड़ा हर व्यक्ति की भावना क्रिकेट से जुडी है। वह चाहे किसी भी प्रदेश से हो , किसी भी गांव या शहर से या किसी भी धर्म से जुड़ा हो मैदान में आकर सभी कुछ भुलाकर एक ही रंग में रंग जाते हैं और वो है क्रिकेट।
क्रिकेट को कोई बड़ा टूर्नामेंट (tournament ) तो एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। ऐसा ही एक बड़ा टूर्नामेंट है आई पी एल (IPL) , जिसका क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोलता है।
नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको आई पी एल (IPL ) के बारे में पूरी`जानकारी देगा। आई पी एल क्या है। IPL kya hai, यह कैसे अस्तित्व में आया , आई पी एल (IPL ) की स्थापना कब हुई ? आई पी एल (IPL ) का इतिहास।
आईपीएल के नियम, आईपीएल में हिस्सा लेने वाली टीमें, किस तरह से आई पी एल (IPL ) में टीम बनती है, आईपीएल नीलामी क्या है और कैसे खिलाड़ियों का चयन किया जाता है जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें व शेयर करें। अगर आपको आई पी एल (IPL ) के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

आईपीएल (IPL ) क्या है (What is IPL in hindi)
आईपीएल क्रिकेट में होने वाली एक प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन हमारे देश में हर साल बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है।
इसमें 20 -20 ओवर फॉर्मेट के मैच खेले जाते हैं।
पूरे टूर्नामेंट में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी मिलाकर 100 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नेतृत्व में होती है।
इसमें शुरुआत में 8 टीमों का गठन किया गया और 2022 से कुल 10 टीमें हिस्सा लेती हैं जिन्हे अलग अलग शहरों और राज्यों के नाम से जाना जाता है। यह हर साल मार्च से मई के बीच खेला जाता है।
इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के मालिक अपनी अपनी टीम के लिए अच्छे से अच्छा खिलाडी लेना चाहते हैं और इसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा पैसे देने को तैयार होते हैं। खिलाडियों को अपनी टीम में लेने का प्रावधान नीलामी (Auction ) के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाता है जिससे कि करोड़ो रूपए का मुनाफा होता है।
आईपीएल का फुल फॉर्म (IPL Full Form)
आईपीएल (IPL ) का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) है।
इसकी स्थापना 2008 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा की गयी।
इसका गठन ललित मोदी की देख रेख में किया गया था। ललित मोदी इसके संस्थापक थे, उन्हें ही आईपीएल का पहला अध्यक्ष (चेयरमैन ) और कमिशनर चुना गया और उन्होंने इस टूर्नामेंट को 3 साल तक चलाया।
आईपीएल का इतिहास (History of IPL)
IPL का संचालन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) द्वारा किया जाता है।
सन 2007 में ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) द्वारा इंडियन क्रिकेट लीग (ICL ) की स्थापना की लेकिन यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा मान्य नहीं था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने खिलाड़ियों को आईसीएल में जाने से रोकने के लिए घरेलू क्रिकेट में पुरस्कार की राशि बढ़ा दी और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि जो खिलाड़ी आईसीएल में जायेगा उसपर आजीवन प्रतिबंध लगाया जायेगा।
इसके बाद सन 2008 में आईसीएल की तरह ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने अपना क्रिकेट लीग बनाया जिसका नाम इंडियन प्रीमियर लीग रखा गया। आईपीएल बनाने का कार्यभार ललित मोदी को सौंपा गया। यह 20 -20 फॉर्मेट के मैच के हिसाब से बनाया गया।
शुरुआत में 8 टीमों का गठन किया गया जिनका नाम अलग अलग शहरों के नाम से रखा गया और इनके मालिकों का चयन एक नीलामी के माध्यम से किया गया। इसके बाद सभी टीमों के मालिकों ने अपनी अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी एक नीलामी के माध्यम से किया गया।
आईपीएल में हिस्सा लेने वाली टीमों के नाम (IPL Teams name )
शुरुआत में जो टीमें बनाई गई उनके नाम इस प्रकार हैं : बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मोहाली, तथा मुंबई। लेकिन समय समय पर कुछ नई टीम इस टूर्नामेंट में शामिल हुई और कुछ इससे बाहर भी हुई।
2022 में 2 नई टीमें लखनऊ सुपरजेंट्स (Lucknow Supergiants) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) टूर्नामेंट में शामिल की गई और गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले सीजन में ही ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया।
2023 में होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में भी 10 टीमें हिस्सा लेंगी उन टीमों के बारे में यहाँ बताया गया है।
टीम का नाम | टीम के मालिक (फ्रैंचाइज़ी) का नाम | टीम के वर्तमान कप्तान | विजेता |
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | रिलायंस इंडस्ट्रीज | रोहित शर्मा | 5 बार (2013, 2015,2017,2019 and 2020) |
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) | एन श्रीनिवासन (चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड) | रविन्द्र जडेजा | 4 बार (2010, 2011, 2018, 2021) |
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) | जय मेहता और शाहरुख खान | श्रेयस अय्यर | दो बार (2012, 2014) |
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royal) | मनोज बदले (इमर्जिंग मीडिया ) | संजू सेमसन | एक बार (2008) |
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) | कलानीति मारन (सन टीवी नेटवर्क) | केन विलियमसन | एक बार (2016) |
गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) | स्टीव कोल्ट्स , डोनाल्ड मैकेंज़ी , रोल्ली वैन रप्पर्ड (CVC कैपिटल पार्टनर्स) | हार्दिक पंड्या | एक बार ( 2022) |
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) | प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन, करण पॉल (केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड) | मयंक अग्रवाल | एक बार भी नहीं |
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) | जीएमआर समूह और जेएसडब्ल्यू समूह | ऋषभ पन्त | एक बार भी नहीं |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) | आनंद कृपालु (यूनाइटेड स्पिरिट्स) | फेफ डू प्लेसिस | एक बार भी नहीं |
लखनऊ सुपरजेंट्स (Lucknow Supergiants) | संजीव गोएंका | के एल राहुल | एक बार भी नहीं |
आईपीएल के नियम | Rules Of IPL
• आईपीएल के नियम के अनुसार एक टीम के द्वारा खिलाड़ियों का अधिग्रहण करने के लिए वार्षिक नीलामी का आयोजन किया जाता है इसको खिलाड़ियों पर हस्ताक्षर, घरेलू खिलाड़ियों पर हस्ताक्षर करके, नवोदित खिलाड़ी, हस्ताक्षर करने के प्रतिस्थापन, वार्षिक नीलामी के द्वारा किया जाता है |
• एक टीम में सोलह खिलाड़ी, एक फिजियोथेरेपिस्ट और एक कोच को चुना जाता है | टीम का चयन करते समय यह ध्यान में रखा जाता है कि अंतिम 11 खिलाड़ियों में 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं।
• बीसीसीआई के द्वारा अंडर -22 से 6 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है | प्रत्येक टीम में कम से कम न्यूनतम एक खिलाड़ी होना चाहिए |
• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) के द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई नियमों में परिवर्तन किया जा रहा है | BCCI के द्वारा आने वाले संस्करण में ‘पावर प्लेयर’ का नियम शुरू करने पर विचार किया जा रहा है | इस नियम से टीम के द्वारा मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर समाप्त होने के बाद खिलाड़ी को बदला जा सकता है | इसका अंतिम निर्णय आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हो सकता है |
• इस नियम के द्वारा टीमों को अंतिम-11 के बजाए 15 खिलाड़ियों को चुनना होगा | जिससे जब खिलाड़ी बदलने की आवश्यकता हो तो ‘पावर प्लेयर’ के द्वारा इन्हें बदला जा सके |
आईपीएल नीलामी क्या है इसकी क्या प्रक्रिया है। What is IPL Auction
- आईपीएल में सभी टीम मालिकों को अपनी अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों को चुनने का अधिकार होता है इसके लिए एक तरीका अपनाया जाता है वो है आईपीएल नीलामी (IPL Auction )।
- इसके अंतर्गत हर साल बीसीसीआई एक नीलामी (auction ) का आयोजन करता है, जिसमे सभी टीम मालिक हिस्सा लेते हैं और अपनी टीम के लिए अपनी पसंद के खिलाड़ी के लिए बोली लगते हैं।
- इस नीलामी में हर खिलाड़ी का एक आधार मूल्य (बेस प्राइस ) तय किया जाता है और उस आधार मूल्य के ऊपर टीम मालिक द्वारा खिलाड़ी के लिए बोली लगाई जाती है। जो सबसे अधिक बोली लगाता है वो खिलाड़ी उसकी टीम के लिए खेलता है और बोली लगाई हुई तय राशि उस खिलाड़ी को मिलती है।
- प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी के पास अधिकार होता है कि वो अधिकतम अपने 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है, रिटेन करने का मतलब है कि नीलामी से पहले ही उस खिलाड़ी को खरीद सकता है। इसके साथ साथ टीम फ्रैंचाइज़ी के पास राइट टू मैच इस्तेमाल करने का अधिकार होता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने जाना कि आईपीएल क्या है यह कब शुरू हुआ इसका इतिहास क्या है इसमें कैसे नीलामी से टीम बनाई जाती है और खिलाड़ियों का चयन होता है। सन 2008 में जब यह शुरू हुआ तब ज्यादा पॉपुलर नहीं था लेकिन जैसे जैसे समय बीता इसकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ती गई। आज के दिन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आईपीएल की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है और आने वाले सालों में यह और भी ज्यादा लोकप्रिय होने की सम्भावना है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़े:
टी -20 वर्ल्ड कप 2022 |T- 20 World cup 2022 ।T-20 World Cup 2022 in Hindi