Smriti Mandhana Cricketer, Cricketer Smriti Mandhana Biography in Hindi, Indian Women Cricket Player, WPL Auction 2023, centuries, batting, Smriti Mandhana Success Story, Smriti Mandhana Jeevan Parichay
Create moments of pure satisfaction with Elf Bar vape. Enjoy the benefits of vaping while indulging in a variety of flavors. Visit elfbc5000ua.com to discover our range of products and experience the ultimate vaping experience.वैसे तो भारत में हज़ारों खेल खेले जाते हैं , मगर क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। क्रिकेट खेल को भारत के हर शहर, हर गांव और हर घर में देखा जाता है। क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी इस कदर है कि कोई भी मैच हो हज़ारों की तादाद में लोग इसे देखने जाते हैं।
पुरुष क्रिकेट तो बहुत सालों से लोकप्रिय था लेकिन अब कुछ सालों से महिला क्रिकेट को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। महिला क्रिकेट टीम और इनकी खिलाड़ियों पर हमे गर्व है। नमस्कार दोस्तों आज इस लेख में हम भारत की महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना की चर्चा करेंगे।
आइये स्मृति मंधाना के जीवन को करीब से जानते हैं।
![Smriti Mandhana Biography in Hindi, Smriti Mandhana Jeevan Parichay, स्मृति मंधाना का जीवन परिचय](https://manpasandtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/smriti-mandhana.jpg.webp)
स्मृति मंधाना का जीवन परिचय
स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की तरफ से खेलने वाली बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। वह बहुत ही प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाज हैं।
स्मृति भारत के लिए ओपनिंग (Opening batter) करती हैं।
स्मृति भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज हैं।
स्मृति मंधाना का जर्सी नंबर (jersey number) 18 है।
नाम (Name) | स्मृति मंधाना |
जन्म (Date of Birth) | 18 जुलाई 1996 |
आयु (Age) | 26 वर्ष, 8 महीने (19 फ़रवरी 2023 तक ) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र |
पिता का नाम (Father Name) | श्रीनिवास मंधाना |
माता का नाम (Mother Name) | स्मिता मंधाना |
भाई का नाम | श्रवण मंधाना |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारत |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Cast) | मारवाड़ी |
पेशा (Occupation ) | क्रिकेटर |
अवार्ड (Award) | अर्जुन पुरुस्कार 2019 |
घरेलु टीम (Domestic/State Team) | पंजाब |
डब्लू पी एल टीम (WPL Team) | RCB |
स्मृति मंधाना का जन्म, परिवार व् प्रारंभिक जीवन (Smriti Mandhana Details in Hindi)
स्मृति मंधाना का पूरा नाम स्मृति श्रीनिवास मंधाना है। स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई,1996 को महाराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ।
स्मृति के पिता का नाम श्री निवास मंधाना है और माँ का नाम स्मिता मंधाना है। स्मृति मंधाना का एक भाई है और उसका नाम श्रवण मंधाना है। जब स्मृति दो साल की थी उस समय उनका परिवार माधवनगर, सांगली में आकर बस गए थे।
स्मृति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माधवनगर से पूरी की।
स्मृति के पिता व् भाई सांगली के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट खेलते थे। स्मृति ने अपने भाई को महराष्ट्र के लिए अंडर 16 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा उसके बाद से ही क्रिकेट के प्रति स्मृति का आकर्षण बढ़ा और उन्होंने इसे अपना करियर बनाने का फैसला किया।
स्मृति मंधाना घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career)
स्मृति मात्र 9 वर्ष की थी जब उन्हें अपने करियर का पहला सुनहरी अवसर मिला। उन्हें महराष्ट्र की अंडर 15 टीम में जगह मिली। इसके बाद इन्हे महराष्ट्र की अंडर 19 में भी खेलने का मौका मिला और स्मृति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्मृति मंधाना 2013 में और ज्यादा सुर्ख़ियों में आई जब उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हो रहे एक मैच में 154 गेंदों में 224 रन बनाये।
वनडे मैच (One Day Match) में दोहरा शतक (two centuries) लगाने वाली स्मृति पहली महिला खिलाडी बनी।
इसके बाद स्मृति ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और नई नई बुलंदियों को छुआ। इसके बाद 2016 में वुमन चैलेंजर ट्रॉफी में स्मृति ने इंडिया रेड की और से खेलते हुए 3 शानदार अर्धशतक लगाये और फाइनल में जबरदस्त 62 रन पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट में स्मृति ने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाया था।
स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय करियर (Smriti Mandhana International career)
स्मृति मंधाना ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच से की थी।
जिसके लगभग एक साल बाद उन्होंने अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्म्सले पार्क में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। इस टेस्ट की दोनों परियों में स्मृति ने क्रमश 22 और 51 रन बनाये थे।
सितंबर 2016 में ब्रिस्बेन हीट के साथ महिला बिग बैश लीग (WBBL) के लिए एक साल का एग्रीमेंट साइन किया। वह महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली दो भारतीय महिला खिलाड़ियों में से एक हैं और दूसरी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर हैं।
स्मृति ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना रुतबा कायम रखा और अपनी प्रतिभा के बल पर नए नए कीर्तिमान स्थापित किये। 2016 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन डे मैच में स्मृति ने अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने वन डे अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। स्मृति ने शानदार 102 रन 109 गेंदों का सामना करते हुए बनाये। इसके बाद T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 24 गेंदों में 50 रन बनाए।
स्मृति साल 2017 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी। स्मृति मंधाना ने एक क्वालीफाई मुकाबले में शानदार 90 रनों की पारी खेली और इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 106 रन की आक्रामक पारी खेली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना का बहुत बड़ा योगदान रहा। फाइनल में टीम इंग्लैंड से 9 रन से हारी।
2021 में ऑस्ट्रेलिया में हुए डे नाइट टेस्ट मैच में स्मृति ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्मृति ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 127 रनों की पारी खेली । इस पारी के साथ स्मृति ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने एक रिकॉर्ड और बनाया कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर भी बन गई।
स्मृति मंधाना का आईपीएल करियर (Smriti Mandhana IPL Career )
भारत में पहली बार आईपीएल की तर्ज़ पर महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए मुंबई में नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है ।
स्मृति मंधाना इस ऑक्शन की सुपर स्टार रही।
भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना, जिसके लिए सभी फ्रैंचाइज़ी में होड़ लगी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सर्वाधिक बोली लगा कर Rs 3.40 करोड़ में ख़रीदा। यह पूरी नीलामी के दौरान सबसे महंगी खिलाड़ी बनी।
स्मृति मंधाना को पुरस्कार (Smriti Mandhana Award)
- वर्ष 2018 में बीसीसीआई ने उन्हें बेस्ट विमेन इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवार्ड दिया था।
- स्मृति को वर्ष 2019 में आईसीसी विमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था।
- साल 2019 में स्मृति मंधाना को आईसीसी विमेन ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था।
- भारत सरकार द्वारा उन्हें 2019 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
- स्मृति मंधाना को वर्ष 2019 में महिला क्रिक जोन मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली।
स्मृति मंधाना का सोशल मीडिया सम्बन्ध (Smriti mandhana Social Media)
स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और हर दिन अपनी नई नई फोटोज पोस्ट करती रहती हैं । स्मृति अपने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। स्मृति मंधाना के इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। इसके आलावा उन्होंने बहुत से विज्ञापन में भी काम किया है।
स्मृति मंधाना की संक्षेप में उपलब्धियां
टेस्ट मैच (Test Match) | एक दिवसीय (ODI) | T20 | |
मैच (Match) | 4 | 77 | 114 |
पारी (Innings) | 7 | 77 | 110 |
रन (Runs) | 325 | 3073 | 2713 |
उच्चतम अंक (Highest Score) | 127 | 135 | 86 |
स्ट्राइक रेट (Strike Rate) | 52.6 | 83.9 | 123.3 |
औसत (Average) | 46.4 | 43.3 | 27.4 |
100 (Century) | 1 | 5 | – |
50 (Half Century) | 2 | 25 | 21 |
4 (Fours) | 27 | 368 | 368 |
6 (Sixes) | 1 | 35 | 51 |
निष्कर्ष
स्मृति मंधाना दुनिया में आक्रामक सलामी बल्लेबाज (opening batsman) के नाम से प्रसिद्ध है। उनकी उपस्थिति में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बहुत सी सीरीज अपने नाम की हैं। स्मृति अभी 26 वर्ष की हैं और अब तक 114 टी20ई (T20I) और 77 वनडे क्रिकेट (ODI) मैच अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेल चुकी हैं । स्मृति ने भारत के लिए बहुत सी यादगार पारी खेली हैं। इस लेख में हमने उनके जीवन से सम्बंधित लिखा है। जैसा कि इस लेख में बताया गया है, आप स्मार्टफोन और शीर्ष ब्रांडों पर उपलब्ध सौदों के अपने चयन को ब्राउज़ कर सकते हैं और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सर्वोत्तम सेवा योजनाओं का पता लगा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़े:
WPL 2023 | विमेंस प्रीमियर लीग 2023 | Women’s Premier League (Cricket) 2023| WPL Auction 2023
शुभमन गिल जीवन परिचय। Shubman Gill Biography in hindi
आईपीएल नीलामी 2023। IPL Auction 2023
एरोन फिंच का जीवन परिचय। Aaron Finch biography in Hindi | कप्तान एरोन फिंच का संन्यास
क्या स्मृति मंधाना विवाहित है? (Is Smriti Mandhana married or not?/ स्मृति मंधाना के पति का क्या नाम है ?)
स्मृति मंधाना अविवाहित है यानि उनकी शादी नहीं हुई है।
स्मृति मंधाना की आयु कितनी है?
26 वर्ष, 8 महीने (19 फ़रवरी 2023 तक )
स्मृति मंधाना का जन्म कहां हुआ था?
मुंबई, महाराष्ट्र
Disclaimer
यह लेख 19 फरवरी 2023 तारीख को लिखा गया है। इस लेख में जो भी खिलाडियों के बारे में बताया गया है वह समय के साथ बदल सकता है जैसे खिलाडी की भूमिका आदि। लेख में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया से ली गयी है। अगर दी हुई जानकारी में हमसे कुछ गलती हुई हो तो हम क्षमा चाहते है।