Yashasvi Jaiswal Cricketer, Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi, India Cricket Player, IPL 2023, Yashasvi Jaiswal Net Worth, IPL in Hindi, Yashasvi Jaiswal Success Story, Yashasvi Jaiswal Jivan Parichay, यशस्वी जयसवाल जीवनी, यशस्वी जयसवाल जीवन परिचय
यशस्वी जयसवाल एक ऐसा नाम है जिसने फर्श से अर्श तक का सफर अपनी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर तय किया है। जी हाँ यशस्वी एक क्रिकेटर है जिसने बहुत काम उम्र में ही बहुत से मुकाम हासिल कर लिए हैं। यह 21 वर्ष (06 मई 2023) का खिलाड़ी घरेलु मैच मुंबई की तरफ से खेलता है और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलता है। यशस्वी लिस्ट A (List A ) क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। यह क्रिकेट जगत में एक उभरता हुआ चेहरा है, जिसे लोग उसे उसके खेल से जानते हैं। आज हम यशस्वी जयसवाल के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

यशस्वी जयसवाल का जन्म और प्रारंभिक जीवन (Yashasvi Jaiswal birth date and place)
यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां, भदोही (उत्तर प्रदेश ) में हुआ। उनका प्रारंभिक जीवन अत्यंत संघर्ष पूर्ण रहा। उनकी शुरूआती शिक्षा अपने गांव से ही हुई और इसके बाद 10 वर्ष की आयु में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए दादर (मुंबई ) चले गए मुंबई के आज़ाद मैदान पर क्रिकेट का प्रशिक्षण करते और खाली समय में डेयरी में काम करते और वहीँ डेयरी में ही रहते।
लेकिन कुछ समय बाद उन्हें डेयरी से निकाल दिया गया। उनके पास अब रहने के लिए कोई स्थान नहीं था, इसलिए ग्राउंडमैन के साथ वहीं टेंट में ही रहने लगे।
उनके घर से कभी कभी कुछ पैसे आते थे लेकिन वो पर्याप्त नहीं होते थे, इसके चलते वो अपना गुजारा करने के लिए पानी पूरी बेचते थे। कुछ समय बाद वहां के कोच ज्वाला सिंह ने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा और उनकी बल्लेबाजी तकनीक से बहुत प्रभावित हुए। ज्वाला सिंह ने यशस्वी का संघर्ष देख कर उसकी मदद करने की ठान ली यशस्वी के माता पिता ने ज्वाला सिंह को यशस्वी का कानूनी गार्डियन बनाया।
नाम (Name) | यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal |
जन्म (Date of Birth) | 28 दिसम्बर 2001 |
जन्म स्थान (Birth Place) | सुरियावां, भदोही, उत्तर प्रदेश |
उम्र (Age) | 21 वर्ष |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | ओपनिंग बल्लेबाज |
नेट वर्थ (Net Worth) | 1.5 मिलियन डॉलर लगभग |
शिक्षा (Educational Qualification) | 10 वीं पास |
घरेलू टीम (Team) | मुंबई |
टीम (Teams) | India U19, Mumbai, India U19 A, North Mumbai Panthers, India B, Rajasthan Royals, West Zone, India A |
आईपीएल टीम (IPL Team 2023) | राजस्थान रॉयल्स |
आईपीएल प्राइस 2023 (IPL Price 2023) | 4 Cr. |
बल्लेबाजी (Batting) | बाएं हाथ के बल्लेबाज (Left handed batsman) |
बॉलिंग (Bowling) | दाएं हाथ से लेग ब्रेक (Right handed leg break) |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | # 23 |
कोच (Coach) | ज्वाला सिंह |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित (Unmarried) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
यशस्वी जयसवाल का परिवार
यशस्वी जयसवाल के पिता का नाम भूपेंदर कुमार जयसवाल है, जो कि अपने गांव में छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनकी मां का नाम कंचन जयसवाल है। यशस्वी जयसवाल कुल 6 भाई बहन हैं।
यशस्वी का क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal Cricket Career)
यशस्वी का क्रिकेट करियर 7 जनवरी 2019 को शुरू हुआ, जब उन्होंने 2018 -19 की रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा लिया।
सितम्बर 2019 को विजय हज़ारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके बाद 2020 क्रिकेट विश्व कप में अंडर 19 टीम में शामिल हुए। यशस्वी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये और प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चुने गए। इसी विश्व कप के सेमी फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी बनाया।
2019 – 20 में विजय हज़ारे ट्रॉफी में टॉप 5 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हुए, उन्होंने 6 मैचों में 113 की औसत से 564 रन बनाए।
यशस्वी जयसवाल का आईपीएल करियर (Yashasvi Jaiswal IPL Career)
यशस्वी जयसवाल ने सन 2020 में आईपीएल में डेब्यू किया। 2020 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी को 2.40 करोड़ में ख़रीदा था। इसके बाद सन 2022 में राजस्थान ने यशस्वी जयसवाल को रिटेन किया और इसके लिए उन्हें 4 करोड़ की कीमत अदा की गई। सन 2023 में इसी मूल्य के साथ राजस्थान टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
आईपीएल 2023 सीजन में यशस्वी का बल्ला सर चढ़ कर बोल रहा है। यशस्वी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। इस सीजन में उन्होंने एक शतक भी लगाया है। उनका उच्चतम स्कोर 62 बॉल में 124 रन है जो कि किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा आईपीएल इतिहास में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं।
यशस्वी जयसवाल के रिकार्ड्स और उपलब्धियां (Yashasvi Jaiswal Awards)
यशस्वी जायसवाल ने 2015 में जाइल्स शील्ड मैच में नाबाद 319 रन बनाए और साथ ही 13 विकेट भी चटकाए जो स्कूल क्रिकेट में एक ऑल-राउंड रिकॉर्ड था, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया।
यशस्वी जायसवाल ने 16 अक्टूबर 2019 को झारखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 154 गेंदों पर 17 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 203 रन बनाए, नतीज़तन वह 17 साल, 292 दिन की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
निष्कर्ष
यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अच्छे व्यवहार की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने खेल से सेलेक्टर्स को भी प्रभावित किया है और हम ऐसी कामना करते हैं कि यह उच्च कोटि का खिलाड़ी अपने देश के लिए अपना योगदान दे। हम सब जल्द ही इन्हे भारतीय क्रिकेट टीम में देखना चाहेंगे। इस लेख में हमने उनके जीवन से सम्बंधित लिखा है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़े:
शुभमन गिल जीवन परिचय। Shubman Gill Biography in hindi
टॉप 10 खिलाड़ी WPL 2023 । Top 10 Players of Women Premier League
WPL 2023 Awards and Prize Money | मुंबई इंडियंस बनी WPL 2023 की पहली विजेता टीम
शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय | Shardul Thakur Jeevan Parichay | Shardul Thakur Biography in hindi
1. यशस्वी जयसवाल की उम्र कितनी है?
21 साल (28 दिसम्बर 2001)
2. क्या यशस्वी जयसवाल ओपनर क्रिकेटर है ?
हाँ, यशस्वी जयसवाल ओपनिंग बल्लेबाज है।
3. यशस्वी जयसवाल किस शहर से है ?
यशस्वी जयसवाल सुरियावां, भदोही, उत्तर प्रदेश गांव से है।