इलेक्ट्रिक कार लोन (Loan) पर टैक्स छूट| Electric Vehicle ke fayde |Electric Vehicle kyu kharide | Indian Government rules for E-Vehicle| Electric Vehicle rules in India | Tax | E-Car Loan | Tax on Electric Vehicles in India | Electric Scooter
क्या आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे है? आज हर कोई पैसे की बचत की बात करता है। क्या इलेक्ट्रिक कार लेना सच में आपकी बचत का स्त्रोत बन सकता है आइये जानते है।
नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle/EV ) के फायदों के बारे में जानकारी देगा। भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालो के लिए क्या एलान किये है जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़े व शेयर करे।अगर आपको इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
![Electric Car | Benefits of Electric Car | E -Car | Electric Vehicle](https://manpasandtimes.com/wp-content/uploads/2022/10/Ecar-1024x410.png)
भारत सरकार द्वारा उठाये गए कदम | Benefits for buyers | Electric Vehicle benefits | Electric Vehicle ke fayde
भारत में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मेघालय, कर्नाटका और तेलंगना राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अपने अनुसार कुछ नियम व नीति बनाई है।
- दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मेघालय राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने वालो को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति का निर्माण किया है।
- आंध्र प्रदेश, मेघालय, कर्नाटका और तेलंगना में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माण करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई गयी है।
- सरकार ने Section 80EEB के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को लोन के ब्याज भुगतान पर कटौती /छूट का ऐलान किया है। यह जानकार आप सभी इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों को ख़ुशी होगी कि 01 अप्रैल 2019 (01 April 2019) से 31 मार्च 2023 (31 March 2023) के बीच लिए जाने वाली इलेक्ट्रिक कार लोन (Loan) पर आपको ₹ 1.5 lakh तक की टैक्स छूट मिलेगी। यह टैक्स छूट इ-स्कूटर पर भी मिलेगी।
- असेसमेंट ईयर 2020-21 (Assessment Year 2020-21) के बजट में यह भी कहा गया है कि पेट्रोल (Petrol) व डीज़ल (Diesel) की पुरानी गाड़ियों पर जो ग्रीन टैक्स (Green Tax) लगेगा वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मान्य नहीं होगा।
- दिल्ली, बिहार व कई राज्य, इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों को रोड टैक्स (Road Tax) और रजिस्ट्रेशन चार्ज (Registration Charge) में भी छूट दे रही हैं।
- दिल्ली में एक कैंपेन स्विच दिल्ली (Campaign Switch Delhi) के अंतर्गत, शुरू की 1000 कारो को अधिकतम 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
- दिल्ली में ई-स्कूटर (e-scooter), ऑटो (e-auto), माल वाहक, और ई-रिक्शा (e-riksha) वालो के लिए तक की रहत का ऐलान हुआ है।
- ग्राहकों को GST में भी फायदा मिलेगा क्योंकि उन्हें केवल 5% GST देना हैं।
- हर बैंक ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लोन (क़र्ज़) के नियम व शर्ते अपने अनुसार बनाई है जो की इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने में प्रोत्साहित करती है।
सेक्शन 80EEB (Section 80EEB) के तहत इ-व्हीकल टैक्स में लगाई गई शर्ते | Electric Vehicle
- यह टैक्स कोई भी व्यक्ति एक ही बार ले सकता हैं मतलब एक व्यक्ति एक कार लोन पर टैक्स छूट पा सकता हैं।
- यह छूट बिज़नेस पर मान्य नहीं हैं।
- यह छूट केवल लोन पर ली गयी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पर लागू हैं।
- यह टैक्स छूट 2020-21 से लागू मानी जाएगी।
निष्कर्ष
इस लेख में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) खरीदने के फायदों के बारे में जानकारी दी गयी है। भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन देने के लिए क्या कदम उठाये गए यह बताया गया है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़े: