फीफा वर्ल्ड कप |FIFA world Cup 2022

FIFA World Cup, FIFA World Cup Teams, FIFA 2022, What is FIFA in Hindi

पूरे विश्व भर में फुटबाल का क्रेज लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है। स्पोर्ट्स की दुनिया में फीफा वर्ल्ड कप को एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है, फुटबॉल की दीवानगी लोगों में इतनी ज्यादा है कि लोग 1 महीने की छुट्टियां लेकर वर्ल्ड कप देख रहे हैं।

नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको फीफा वर्ल्ड कप (FIFA world Cup-2022) के बारे में पूरी जानकारी देगा।  फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के बारे में जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़े व शेयर करे।अगर आपको फीफा के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

FIFA World Cup Team, FIFA

फीफा क्या है| What is FIFA

फीफा (Fédération Internationale de Football Association (French)) फुटबॉल का सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है।

यह एक ऐसा संगठन है जो फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबलों का आयोजन करता है और इन मुक़ाबलों से सम्बंधित नियमों और कानूनों को बनाता और लागू करता है।

फीफा की स्थापना 1904 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य फ्रांस,जर्मनी ,डेनमार्क ,बेल्जियम ,स्पेन ,स्वीडन और स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रीय संघो के बीच मुक़ाबलों की देख रेख करना है।

फीफा चैंपियनशिप हर चार साल में एक बार खेला जाता है।

पूरे विश्व भर में 211 राष्ट्रीय संघ फीफा के सदस्य हैं। इसका मुख्यालय ( हेड ऑफिस ) स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

फीफा वर्ल्ड कप जो कि 20 नवंबर 2022 से शुरू हो चुका है और यह 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा।

इसमें पूरे विश्व से 32 टीमें qualify होकर आगे पहुंची हैं।

32 टीमों द्वारा मिलकर कुल 64 मैच खेले जायेंगे। फुटबॉल का यह महाकुम्भ क़तर (Qatar ) में लगा है।

32 टीमों को 8 ग्रुप्स में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें शामिल हैं जो कि इस प्रकार है।

आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.fifa.com/
टीम की कुल संख्या32
सबसे सफल टीमब्राज़ील
पहला फीफा मैच1930

FIFA 2022 Groups: ये हैं फीफा 2022 के 8 ग्रूप

FIFA World Cup, FIFA Cup

ग्रुप-ए: इक्वाडोर, नेदरलैंड्स, सेनेगल, कतर

ग्रुप-बी: इंग्लैंड, वेल्स, यूएसए, ईरान

ग्रुप-सी: पोलैंड, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको

ग्रुप-डी: फ्रांस, ट्यूनिशिया, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क

ग्रुप-ई: कोस्टा रिका, जर्मनी, स्पेन, जापान

ग्रुप-एफ: क्रोएशिया, मोरक्को, बेल्जियम, कनाडा

ग्रुप-जी: सर्बिया, ब्राजील, कैमरून, स्विट्जरलैंड

ग्रुप-एच: उरुग्वे, कोरिया रिपब्लिक, पुर्तगाल घाना

निष्कर्ष

इस लेख में फीफा  क्या है (FIFA kya hai) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको  फीफा  या किसी अन्य खेल के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़े: क्रिकेट एक खेल। Cricket Ek Khel | Cricket Kya Hai

टी -20 वर्ल्ड कप 2022 |T- 20 World cup 2022 ।T-20 World Cup 2022 in Hindi

Leave a Comment