भारतीय महिला क्रिकेट टीम | Indian Women Cricket Team | Women Cricket Team India in Hindi

India Women Cricket Team, History of Women Cricket Team, India Women Cricket Team in Hindi, Women T20 World Cup 2023, Essay on Women Cricket Team in Hindi, India vs Pakistan match, bhartiya mahila cricket team

महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने नाम का परचम लहराया है। क्रिकेट की दुनिया में भी आज महिला टीम पुरुषो की टीम को ज़बरदस्त टक्कर दे रही है।

हरमनप्रीत कौर हो या स्मृति मंधाना, मिताली राज हो या झूलन गोस्वामी, महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की लगातार मेहनत ने महिला क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाया।

मगर हम सब में से कितने लोग महिला क्रिकेट टीम के इतिहास को जानते है। नमस्कार दोस्तों आज इस लेख में हम भारत की महिला क्रिकेट टीम की बात करेंगे।

भारत की महिला क्रिकेट टीम का इतिहास (History of India Women Cricket Team)

Indian Women Cricket Team, History Women Cricket Team India, श्री महेंद्र कुमार शर्मा, Sh. Mahender Kumar Sharma
यह चित्र सोशल मीडिया से लिया गया है।

क्रिकेट पहले पुरुष प्रधान खेल था मगर धीरे-धीरे महिलाओं ने अपनी मेहनत से इस क्षेत्र में भी अपने पैर जमा लिए है। तो आइये जानते है कि महिला क्रिकेट टीम की कब शुरुवात हुई।

1913 में केरल के कोट्टायम के बाकर मेमोरियल स्कूल में एने केलते ( ऑस्ट्रेलिया के स्कूल अध्यापक ) द्वारा महिला क्रिकेट अनिवार्य किया गया।

1970 में कुछ महत्वकांशी महिलाओं ने क्रिकेट खेलने की पहल की।

महिला क्रिकेट को सरकारी रूप से शुरू करने के लिए श्री महेंद्र कुमार शर्मा ने वीमेन’स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WCAI- Women’s Cricket Association of India) को लखनऊ में 1973 में सोसाइटीज एक्ट (Societies Act) के अंतर्गत रजिस्टर (register) किया।

इसी साल (1973)डब्लू . सी . ए . आई (WCAI) को इंटरनेशनल वीमेन’स क्रिकेट कॉउन्सिल (International Women’s Cricket Council) में सदस्यता मिल गयी।

अप्रैल 1973 में मुंबई, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की महिला टीम का पहला वीमेन’स इंटर-स्टेट नेशनल (Women’s Inter-State National) पुणे (Pune) में हुआ।

भारतीय महिला टीम का पहला द्विपक्षीय मैच ऑस्ट्रेलिया U-25 टीम के साथ में जब यह टीम भारत घूमने आयी थी।

भारतीय महिला टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच को बंगलोर में हुआ। यह टेस्ट मैच ड्रा हो गया क्यों कि दोनों ही टीमों ने गेम जीता था।

(ODI, वन डे इंटरनेशनल) एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने 1978 में भाग लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया, नई ज़ीलैण्ड और इंग्लैंड ने भाग लिया लेकिन भारतीय टीम तीनो ही मैच हार गयी।

1999 में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड गयी और वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पहला वन डे सीरीज (One Day Series) 1999 में जीता।

इस टीम में शांता रंगास्वामी, डायना एडुजी , सुधा शाह और संध्या अग्रवाल ने मैच में मुख्य भूमिका निभाई। भारत सरकार ने इन चार महिलाओ को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।

शांता रंगास्वामी पहली महिला क्रिकेटर थी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाया।

संध्या अग्रवाल ने टेस्ट मैच में रन बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया । में महिला टीम का पहला मैच इंग्लैंड के साथ हुआ।

भारतीय महिला वर्तमान टीम | Present Indian Women Cricket Team

वर्तमान भारतीय महिला क्रिकेट टीम। यह चित्र सोशल मीडिया से लिया गया है।

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वीमेन इन ब्लू (Women in Blue) भी कहा जाता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आई सी सी वीमेन रैंकिंग (ICC Women Ranking) में चौथा स्थान दिया गया है।

यह टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम्स में से एक है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट/ बी.सी.सी.आई/ B.C.C.I ) इस टीम को नियंत्रित करती है।

वर्तमान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) है व कोच हृषिकेश कांतिकार (Hrishikesh Kantikar) है।

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडियों की सूची (Indian Women Cricket Team Players List, महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम)

भारतीय महिला टीम की कुछ खिलाडियों के नाम निम्नलिखित है :

खिलाडी का नामशुरुवातभूमिका
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)2009आल- राउंडर
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)2013बल्लेबाज़
पूनम यादव (Poonam Yadav)2013गेंदबाज
मिथाली राज (Mithali Raj)1999बल्लेबाज़
झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)2002गेंदबाज
एकता बिष्ट (Ekta Bisht)2011गेंदबाज
राधा यादव (Radha Yadav)2018गेंदबाज
शिखा पांडे (Shikha Pandey)2010आल- राउंडर
दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)2014आल- राउंडर
जेमिमाह रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues)2018बल्लेबाज़
तानिया भाटिआ (Taniya Bhatia)2018विकेटकीपर, बल्लेबाज़
वेदा  कृष्णामूर्ति (Veda Krishnamurthy)2011बल्लेबाज़
पूनम  राउत (Punam Raut)2009बल्लेबाज़
अनुजा  पाटिल  (Anuja Patil)2012गेंदबाज
मानसी  जोशी (Mansi Joshi)2016गेंदबाज
दयालं  हेमलता  (Dayalan Hemalatha)2022बल्लेबाज़
अरुंधती  रेड्डी (Arundhati Reddy)2018गेंदबाज
राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad)2014गेंदबाज
पूजा  वस्त्रकार (Pooja Vastrakar)2018गेंदबाज
हरलीन  देओल (Harleen Deol)2019बल्लेबाज़
शैफाली  वर्मा (Shafali Verma)2019बल्लेबाज़
प्रिया पुनिया Priya Punia2019बल्लेबाज़
यास्तिका भाटिया2021विकेटकीपर, बल्लेबाज़

महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियां

कुछ प्रसिद्ध उपलब्धियां निम्न प्रकार से है:

  • 1997, 2000 और 2009 में तीन अवसरों पर विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
  • 2018 और 2020 में आई सी सी वीमेन’स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup) के सेमीफइनल (Semifinal) तक पहुंचे और 2020 में रनर्स अप टीम का ख़िताब पाया।
  • 2018 में एशिया कप (Asia cup) जीता।
  • वन डे इंटरनेशनल (One Day International/ODI) और टी20 (Twenty 20 Internationals (T20Is)) में टॉप 10 (सर्वश्रेष्ठ) में गिना जाता है।
  • 2009 और 2010 में हुए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले दो संस्करणों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

महिला टी20 विश्व कप 2023 (Women T20 World Cup 2023)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2023 में आने वाले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच (T20I World Cup) की महिला खिलाडियों की सूची की घोषणा कर दी है।

यह मैच 10 फरवरी से 26 फरवरी तक खेले जायेंगे।

इस बार महिला टी20 विश्व कप में 10 टीम का आपस में मुक़ाबला होगा जिसमे कुल 23 मैच खेले जायेंगे।

साथ ही दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला की सूची भी निधारित कर दी गयी है।

अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्व कप साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी 2023 को शुरू होगा। भारतीय टीम को पाकिस्तान की टीम के साथ मुकाबला करेगी।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने भारतीय महिला क्रिकेट टीम ( Indian Women Cricket Team) व उसके इतिहास के बारे में जाना। सन 1970 से आज तक महिला क्रिकेट टीम कैसे आगे बड़ी यह सब हमने संक्षिप्त में बताया है। 2023 में भारतीय महिला टीम अंतरराष्ट्रीय टी 20 विश्व कप मैच में भाग लेगी। भारतीय वीमेन’स क्रिकेट टीम पर हमे पूरा विश्वास है कि वह हर मैच में भारत का नाम रोशन करेगी। अगले लेख में हम 2023 में होने वाले टी20 मैच के बारे में विस्तार से बताएँगे। उपरोक्त लेख के माध्यम से, हम आपको आपके पसंदीदा ब्रांडों से हर अवसर के लिए विभिन्न लंबाई, रंग और शैलियों में नवीनतम कपड़े सुझा सकते हैं।

हमारी तरफ से आप सब को नए वर्ष की शुभ कामनाये।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।


1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्थापना कब हुई?

लखनऊ में 1973 में श्री महेंद्र कुमार शर्मा ने महिला क्रिकेट टीम को रजिस्टर (register) किया।

2. 2023 के भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी के नाम ?

उत्तर जानने के लिए क्लिक करे: भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी

यह भी पढ़े:

रोहित शर्मा का जीवन परिचय। Rohit Sharma Biography in Hindi

स्मृति मंधाना का जीवन परिचय | Smriti Mandhana biography in hindi | WPL Auction 2023 Top Player

आई पी एल 2023 की टीम्स और उनके खिलाड़ियों की सूची | IPL 2023 All Team Squad Players List in Hindi

WPL 2023 Awards and Prize Money | मुंबई इंडियंस बनी WPL 2023 की पहली विजेता टीम

टी -20 वर्ल्ड कप 2022 |T- 20 World cup 2022 ।T-20 World Cup 2022 in Hindi

क्रिकेट एक खेल। Cricket Ek Khel | Cricket Kya Hai

Disclaimer

यह लेख 01 जनवरी 2023 तारीख को लिखा गया है। इस लेख में जो भी खिलाडियों के बारे में बताया गया है वह समय के साथ बदल सकता है जैसे खिलाडी की भूमिका आदि। लेख में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया से ली गयी है। अगर दी हुई जानकारी में हमसे कुछ गलती हुई हो तो हम क्षमा चाहते है।

Leave a Comment