रोहित शर्मा का जीवन परिचय। Rohit Sharma Biography in Hindi

Rohit Sharma Cricketer, Rohit Sharma Biography in Hindi, India Cricket Player,World Cup 2023, Rohit Sharma Net Worth, Rohit Sharma Success Story, Rohit Sharma Jivan Parichay, रोहित शर्मा जीवनी, रोहित शर्मा जीवन परिचय

रोहित शर्मा सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि अपने आप में एक ब्रैंड हैं। रोहित शर्मा ऐसी शख्सियत हैं जिसका परिचय उनके द्वारा बनाये गए रिकार्ड्स देते हैं। इनका पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। रोहित शर्मा एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो कि भारत की टीम से खेलते हैं और वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के तीनो प्रारूपों के कप्तान हैं। रोहित शर्मा दाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ट बल्लेबाजों की श्रेणी में रखा जाता है।

रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियन की तरफ से खेलते हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियन की कप्तानी भी करते हैं और उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियन ने पांच बार ख़िताब जीता है।

Rohit Sharma Biography in Hindi, World Cup, Rohit Sharma Jivan Parichay, रोहित शर्मा जीवनी

रोहित शर्मा का जन्म स्थान और प्रारम्भिक जीवन (Rohit Sharma birth date and place)

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बसोड़ क्षेत्र में हुआ था। इनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक परिवहन कंपनी में देखभाल का कार्य करते हैं और माता पूर्णिमा शर्मा एक हाउस वाइफ हैं। इनके पिता की आय बहुत कम होने की वजह से इन्हे अपने दादा और चाचा के साथ बोरीवली में रहना पड़ा।

घड़ी की पट्टियों के हमारे विशेष संग्रह के साथ परम आराम और सही फिट की खोज करें। प्रत्येक “bracelet montre connectée” यह आपके पहनने योग्य अनुभव को बढ़ाने, शैली और कार्यक्षमता को सहजता से संयोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमारी पट्टियाँ सुंदरता और स्थायित्व दोनों चाहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आदर्श समाधान प्रदान करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी स्मार्टवॉच पूरे दिन सुरक्षित और स्टाइलिश बनी रहे। अपने गेम एक्सेसरी को उन्नत करें और हमारी प्रीमियम पेशकशों के साथ आराम और समायोजन के सही मिश्रण का आनंद लें।

इनकी बचपन से ही क्रिकेट खेलने में बहुत रूचि थी जिसके चलते इनके चाचा ने इन्हे क्रिकेट खेलने में हर तरह से सहयोग दिया। उनके चाचा ने उन्हें क्रिक्रेट कैंप में भर्ती करवा दिया। रोहित की प्रतिभा देखकर वहाँ के कोच दिनेश लाद ने स्कॉलरशिप दिलवा कर रोहित का स्कूल बदलवाया।

रोहित ने अपने करियर की शुरूआत एक गेंदबाज के रूप में की, मगर उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा भी धीरे धीरे निखर कर सामने आयी जब उन्होंने एक स्कूल के साथ मैच में शतक लगाया।

पूरा नाम (Full Name)रोहित गुरुनाथ शर्मा
निक नेमहिटमैन ( Hitman ), शाना ( Shaana )
पद एव प्रसिद्धिप्रतिभाशाली युवा भारतीय बल्लेबाज
गेंदबाजी शैलीदाएँ हाथ की ऑफ स्पिन
जर्सी का नंबर45
ऊंचाई (Height)5 फ़ीट 8 इंच
उम्र (Age)36 साल (साल 2023 )
जन्म तिथि (Date of Birth)30 अप्रैल 1987
जन्म स्थान (Place of Birth)बसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
गृह स्थान (Home)नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता (Nationality)भारत
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Cast)ब्राह्मण
पेशा (Profession)भारतीय बल्लेबाज
Coach (कोच)दिनेश लाड़ ( Dinesh Lad )
घरेलु टीम (Domestic/State Team)महाराष्ट्र
आईपीएल टीम (IPL Team)मुंबई इंडियन ( MI )
स्कूलस्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज, मुंबई और अवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी हाई स्कूल, मुंबई।
शिक्षा (Education Qualification)12वीं कक्षा

रोहित शर्मा का करियर (Rohit Sharma Career as a Player)

रोहित शर्मा ने 2005 में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए देवधर ट्रॉफी ग्वालियर में की थी। पहले मैच कुछ खास नहीं किया मगर इसी प्रतियोगिता के एक मैच में रोहित ने 123 गेंदों में 142 रन बनाए, यह मैच नार्थ जोन के खिलाफ उदयपुर में खेला गया था।

इसके बाद अबू धाबी में भारत ए की तरफ से खेलते हुए रोहित का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा और इन्हें चैंपियंस ट्राफी की तीस सदस्यी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया लेकिन अंतिम सदस्य में इनका नाम नहीं आया। इसके बाद इसी क्रम में उनका चयन एनकेपी साल्वे ट्राफी में भी हुआ।

रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत भारत ए की तरफ से न्यूज़ीलैण्ड ए के खिलाफ जुलाई, 2006 में की थी। इन्होने रणजी ट्रॉफी में 2006 -07 में मुंबई की तरफ से शुरुआत की। प्रारंभिक असफलता के पश्चात इन्होंने गुजरात और बंगाल के खिलाफ क्रमश: दोहरा शतक और अर्द्धशतक लगाकर फिर से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इनके लगातार अच्छे खेल के कारण 2014 में इन्हें मुंबई रणजी टीम का कप्तान बना दिया गया।

 टेस्ट मैच (Test Match)एक दिवसीय (ODI)T20
मैच (Match)52254148
पारी (Innings)88246140
रन (Runs)3677103293853
उच्चतम अंक (Highest Score)212264118
स्ट्राइक रेट (Strike Rate)56.391.2139.2
औसत (Average)46.549.231.3
100 (Century)10314
50 (Half Century)165329
4 (Fours)394950348
6 (Sixes)77303182

रोहित शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Rohit Sharma International Cricket Career)

रोहित शर्मा ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 23 जून, 2007 में आयरलैंड के खिलाफ की थी, लेकिन इसमें रोहित को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसके बाद सितम्बर 2007 में ही टी 20 मुकाबले में रोहित का पदार्पण हुआ और इसमें रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम के खिलाफ उन्होंने अच्छी बैटिंग करके अपनी टीम को जीत दिलवाई।

एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का बेहतरीन खेल ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में देखने को मिला और यहीं से उन्होंने अर्तराष्ट्रीय क्रिक्रेट में अपनी पहचान बनाना शुरू किय।

हालांकि बीच में नए नए खिलाडियों के आने के कारण इन्हें टीम में जगह नहीं मिली लेकिन 2009 में रणजी ट्राफी में रोहित ने तीहरा शतक लगाकर फिर से चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया। इसी बीच इन्हे टेस्ट टीम के लिए भी चुना गया मगर चोटिल होने की वजह से बाहर बैठना पड़ा। सबसे दुखद रहा कि उन्हें 2011 के विश्वकप मैच में भी मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़े: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच: इतिहास, स्कोर कार्ड, और वर्ल्ड कप 2023 मैच | India vs Pakistan World Cup 2023

विश्वकप के बाद सुरेश रैना के नेतृत्व में वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में रोहित शर्मा का चयन किया गया, उस पूरी सीरीज में रोहित ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज चुने गये। इसके बाद रोहित का अच्छा समय आया और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में होने वाली श्रृंखला में भी रोहित शर्मा मैन ऑफ द सीरीज रहे।

2013 के चैंपियन्स ट्राफी में शिखर धवन के साथ रोहित को ओपनर के रूप में खेलने भेजा गया। यहाँ से ये ओपनर जोड़ी चमक गई। इस जोड़ी ने सचिन और सहवाग की जोड़ी को रिप्लेस किया। भारतीय दौरे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने दोहरा शतक लगाया जिसमें 16 छक्के लगे थे औऱ ये भी एक विश्व रेकार्ड था।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के विदाई मेच में रोहित ने कोलकाता में शानदार 177 रन की पारी खेलकर अपना जलवा बिखेरा। अगले वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता में ही रोहित ने 264 रन बनाकर वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है और यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी है।

रोहित शर्मा आईपीएल करियर (Rohit Sharma IPL Career)

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर बहुत ही लाजवाब रहा है। रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इस कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें लगभग 5 करोड़ की रकम दी गई ।

अगले IPL के ऑक्शन में रोहित को 2 मिलियन डॉलर के लिए मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वह जब से मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल रहे है। IPL में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान है। उन्हें इस टीम की कप्तानी सन 2013 में दी गई और उन्होंने अपनी कप्तानी में पहली ही सीरीज में खिताब जीत लिया। आईपीएल में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं, उन्होंने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।

रोहित शर्मा रिलेशनशिप (Rohit Sharma Relationship )

रोहित शर्मा का नाम तो बहुत लड़कियों के साथ जोड़ा गया था मगर अचानक से सोशल मीडिया पर रितिका के साथ फोटो डालकर रोहित ने सबको चौंका दिया, बाद में 2015 में रोहित ने रितिका साजदेह के साथ विवाह किया।

रोहित शर्मा उपलब्धियाँ (Rohit Sharma Awards)

1 रोहित शर्मा को भारत सरकार द्वारा 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला, जिसे भारत सरकार द्वारा भारत में राष्ट्रीय खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान के लिए हर साल प्रस्तुत किया जाता है।

2 फोर्ब्स इण्डिया 2015 के भारत के 100 शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में रोहित शर्मा को 8वाँ स्थान मिला।

3 रोहित शर्मा वनडे में 2 दोहरे शतक ( 2014 तक ) लगाने के लिए, ESPN द्वारा सन 2013 और 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति घोषित किये गए।

4 रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टी – 20 में शतक के लिए, सन 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ टी – 20 बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति घोषित किये गये।

वर्ल्ड कप 2023 में मचा रहे रोहित शर्मा तहलका

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे है। इस वर्ल्ड कप में वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 250 रनों का आंकड़ा छुआ है। अब तक इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज ने यह मुकाम हासिल नहीं किया है।

यद्यपि विश्व कप की शुरुआत रोहित शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं बनाए।

लेकिन फिर भारतीय कप्तान ने एक शानदार वापसी की। अफगानिस्तान के खिलाफ, रोहित शर्मा ने एक शानदार शतक बनाया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रन बनाए। फिर, पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने केवल 63 गेंदों पर 86 रन बनाए। अब, बांग्लादेश के खिलाफ, रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर 48 रन बनाए। इस तरह, रोहित शर्मा ने 2023 विश्व कप में (19 October 2023 तक ) 250 रनों को पार करने वाले पहले बल्लेबाज़ है।

निष्कर्ष

रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर में अनगिनत उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में विशेष रूप से अपनी पहचान बनाई है। वे भारतीय क्रिकेट के एक अद्वितीय बल्लेबाज हैं और उनका बल्लेबाजी करने का तरीका उन्हें विशेष बनाता है।

रोहित शर्मा की प्रतिभा और उनके योगदान ने उन्हें न केवल एक महान क्रिकेटर बनाया है, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत भी बनाया है। उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता, और खेल के प्रति समर्पण, सामान्य युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल है, और उनके योगदान पर हमें गर्व होना चाहिए।

उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें। आगे हम आपको इससे जुडी सभी प्रमुख ताज़ा खबरे भी देंगे।

यह भी पढ़े:

शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय | Shardul Thakur Jeevan Parichay | Shardul Thakur Biography in hindi

एब्सेंट हर्ट, रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट क्या है? | Absent hurt, Retired hurt, Retired Out in Hindi

यशस्वी जयसवाल जीवन परिचय। Yashasvi Jaiswal biography in hindi

अभिषेक पोरेल जीवन परिचय। Abhishek Porel Jeevan Parichay| Abhishek Porel biography in hindi

स्मृति मंधाना का जीवन परिचय | Smriti Mandhana biography in hindi | WPL Auction 2023 Top Player

शुभमन गिल जीवन परिचय। Shubman Gill Biography in hindi

1. रोहित शर्मा का जन्म कब हुआ था?

30 अप्रैल 1987

2. रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने कितने मैच जीते हैं?

रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय कप्तान 83 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 62 में जीत हासिल हुई है।

Leave a Comment