आईपीएल 2023, IPL 2023, IPL Top player list, TATA IPL 2023, Indian Premier League 2023, टाटा आईपीएल 2023, IPL 2023 Top Player in Hindi, IPL Prediction, IPL News Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) अत्यंत रोमांचक टूर्नामेंट हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्त्व ( Element ) शामिल हैं जो इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाते हैं। ऐसा ही एक तत्त्व है ऑरेंज कैप (Orange Cap ), आईपीएल में ऑरेंज कैप एक ख़िताब है जो उस खिलाड़ी को मिलता है जो सीजन में सबसे अधिक रन बनाता है। आइये जानते हैं आईपीएल सीजन 2023 में ऑरेंज कैप किस के सर की शोभा बढ़ा रही है।
आईपीएल सीजन 2023 में वैसे तो सभी खिलाडियों ने अपनी तरफ से अच्छा प्रदर्शन, कुछ खिलाड़ी आउट ऑफ़ फॉर्म रहे जो कि सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए मगर कुछ खिलाडियों ने ऐसी यादगार पारियां खेली जिनका जिक्र सबकी जुबाँ पर है। आइये चर्चा करते हैं ऐसे टॉप बल्लेबाजों की जिन्होंने आईपीएल 2023 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया और खूब रन बटोरे।

1. शुभमन गिल (Shubman Gill)
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है शुभमन गिल ( Shubman Gill ) का, जो कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। शुभमन गिल, यह नाम आज के दिन किसी पहचान का मोहताज़ नहीं है। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर अपनी पहचान बना ली है। इन्होने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
शुभमन गिल को 2022 की नीलामी में गुजरात टाइटनस ने 8 करोड़ में ख़रीदा। आईपीएल 2023 सीजन में शुभमन गिल का प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा है। गिल ने किसी अनुभवी खिलाड़ी की भांति ही अपनी पारियों को संवारा और इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने 16 मैचों में 60 78 की औसत से 851 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 78 चौकेऔर 33 छक्के लगाए। गिल ने इस सीजन में तीन शतक भी लगाए।

2.फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plasis)
फाफ डुप्लेसिस एक साउथ अफ्रीकन क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो साथ अफ्रीका की अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी हैं। डुप्लेसिस आईपीएल में रॉयल चैलेंज बैंगलोर (RCB ) टीम के भी कप्तान हैं। डुप्लेसिस एक बेहतरीन कप्तान के साथ साथ एक प्रतिभावान बल्लेबाज भी हैं।
फाफ डुप्लेसिस ( Faf Du Plasis ) आईपीएल में RCB की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल 2023 सीजन में डुप्लेसिस के बल्ले ने खूब रन बरसाए। डुप्लेसिस ने 14 मैच में 56 15 की औसत से 730 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची (लिस्ट ) में शुभमन गिल के बाद ये दूसरे स्थान पर हैं।
3. विराट कोहली ( Virat Kohli )

विराट कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक ब्रांड हैं। कोहली इंडियन क्रिकेट टीम का अहम् हिस्सा हैं। कोहली इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। विराट कोहली भारत के लिए तीनो फॉर्मेट में खेलते हैं इनके नाम बेशुमार रिकॉर्ड दर्ज हैं। कोहली इंडियन क्रिकेट टीम की धड़कन हैं।
आईपीएल में कोहली शुरू से ही RCB के लिए खेलते हैं। आईपीएल में कोहली ने बहुत सी यादगार परियां खेली है मगर 2023 सीजन कुछ अलग ही था, इस सीजन में भी कोहली का बल्ला खूब चला।
कोहली ने इस सीजन में 14 मैचों में 53 25 की औसत से 639 रन बनाए। इस सीजन में कोहली ने लगातार 2 मैचों में 2 शतक लगाए और इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में कोहली के सबसे ज्यादा 7 शतक हो गए हैं।

4. यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal )
यशस्वी जयसवाल इंडियन क्रिकेट में एक उभरता हुआ सितारा है। यशस्वी एक अन कैप्ड खिलाडी है जो कि घरेलु क्रिकेट में मुंबई की तरफ से खेलता है।
आईपीएल 2023 सीजन में यशस्वी ने अपना परिचय अपने बल्ले से दिया है। यशस्वी ने इस सीजन में ऐसी ऐसी पारी खेली कि सबका दिल जीत लिया। यशस्वी ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक (फिफ्टी ) लगाया जो कि केवल 13 बॉल में लगाया गया।
यशस्वी ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 48 07 की औसत से 625 रन बनाए जिसमे एक शतक भी शामिल है।

5. डिवॉन कॉनवे ( Devon Conway)
डिवॉन कॉनवे ( Devon Conway ) साउथ अफ्रीका में जन्मे और न्यूज़ीलैण्ड क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हैं। ये बहुत ही बेहतरीन ख़िलाड़ी हैं।
डिवॉन कॉनवे का पूरा नाम डिवॉन फिलिप कॉनवे है। आई. सी. सी ने अगस्त 2020 में घोषित किया कि वह न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से खलेने के लिए योग्य है।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। चेन्नई सुपरकिंग की तरफ से यह पारी की शुरुवात करते है। आईपीएल 2023 सीजन में कॉनवे का प्रदर्शन शानदार रहा और कॉनवे ने 15 मैचों में 625 रन बनाए।
आईपीएल 2023 टॉप खिलाड़ी (Top Players in IPL 2023)
खिलाडी का नाम | टीम का नाम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 4S (चौके) | 6S (छक्के) | |
1 | शुभमन गिल (Shubman Gill) | GT | 16 | 851 | 60.78 | 156.43 | 78 | 33 |
2 | फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plasis) | RCB | 14 | 730 | 56.15 | 153.68 | 60 | 36 |
3 | विराट कोहली ( Virat Kohli ) | RCB | 14 | 639 | 53.25 | 139.82 | 65 | 16 |
4 | यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal ) | RR | 14 | 625 | 48.07 | 163.61 | 82 | 26 |
5 | डिवॉन कॉनवे ( Devon Conway) | CSK | 15 | 625 | 52.08 | 137.06 | 73 | 16 |
6 | सूर्य कुमार यादव | MI | 14 | 605 | 43.21 | 181.13 | 65 | 28 |
7 | ऋतुराज गायकवाड़ | CSK | 15 | 564 | 43.38 | 146.87 | 43 | 29 |
8 | डेविड वार्नर | DC | 14 | 516 | 36.85 | 131.63 | 69 | 10 |
9 | रिंकू सिंह | KKR | 14 | 474 | 59.25 | 149.52 | 31 | 29 |
10 | ईशान किशन | MI | 16 | 454 | 30.26 | 142.76 | 54 | 18 |
ऑरेंज कैप विजेता (IPL 2023 Orange Cap Winner )
इनके अलावा भी बहुत से ऐसे खिलाडी हैं जिनकी परफॉरमेंस दमदार रही, लेकिन हम याहं सिर्फ टॉप 5 खिलाड़ियों की ही बात करेंगे। इन् पांचों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से और अपनी तकनीक से सभी को बहुत प्रभावित किया।
लीग मैच में आखिर तक फाफ डुप्लेसिस ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चलते रहे और ऑरेंज कैप पर अपना कब्ज़ा बनाये रखा लेकिन आखिर में आकर शुभमन गिल ने सारी परिस्थिति बदल दी। गिल ने आखिरी के मैचों में तीन शतक लगाकर फाफ डुप्लेसिस को काफी पीछे छोड़ दिया और ऑरेंज कैप पर अपना नाम लिखवा दिया।
निष्कर्ष
आज हमने यहाँ उन 5 खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बात की जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और अपनी टीम को आगे तक लेकर आये। इसी के साथ ऑरेंज कैप की दावेदारी की भी चर्चा की गई।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आगे हम आपको क्रिकेट से जुडी सभी प्रमुख खबरे भी देंगे।
यह भी पढ़े:
यशस्वी जयसवाल जीवन परिचय। Yashasvi Jaiswal biography in hindi
अभिषेक पोरेल जीवन परिचय। Abhishek Porel Jeevan Parichay| Abhishek Porel biography in hindi
शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय | Shardul Thakur Jeevan Parichay | Shardul Thakur Biography in hindi
WPL 2023 Awards and Prize Money | मुंबई इंडियंस बनी WPL 2023 की पहली विजेता टीम
Disclaimer
यह लेख 28 मई 2023 तारीख को लिखा गया है। इस लेख में जो भी खिलाडियों के बारे में बताया गया है वह समय के साथ बदल सकता है जैसे खिलाडी की भूमिका आदि। लेख में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया से ली गयी है। अगर दी हुई जानकारी में हमसे कुछ गलती हुई हो तो हम क्षमा चाहते है।