WPL 2023 | विमेंस प्रीमियर लीग 2023 | Women IPL 2023| WPL Auction 2023

WPL 2023, Women’s Premier League 2023, WPL Auction 2023 in Hindi, डब्लू पी एल की नीलामी, What is WPL in Hindi,WPL 2023 All Team Squad, WPL की फुल फॉर्म, WPL Full Form, WPL Auction Team List, क्रिकेट न्यूज़

सन 2008 में एक क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई थी जिसका नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आई पी एल ) रखा गया। यह टूर्नामेंट पुरुष (mens ) खिलाड़ियों के लिए था। इसकी लोकप्रियता साल दर साल बढ़ती गई। आईपीएल (IPL ) की तर्ज़ पर ही महिला खिलाड़ियों (विमेंस प्लेयर्स ) के लिए एक क्रिकेट लीग शुरू हुआ और यही है डब्लू पी एल (WPL ) यानि विमेंस प्रीमियर लीग Women’s Premier League 2023

एक समय था जब वीमेन क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय नहीं था और इसे ज्यादा नहीं देखा जाता था, मगर कुछ सालों से वीमेन क्रिकेट देखने वालों की संख्या में बहुत इज़ाफ़ा हुआ है और महिला खिलाड़ियों का रुतबा भी काफी बढ़ा है। इन सब बातों को मद्देनज़र रखते हुए ही WPL की शुरुआत हुई।

हाल ही में 25 जनवरी 2023 को बी.सी.सी.आई (B.C.C.I ) सचिव आदरणीय जय शाह जी ने महिला टी 20 मैच को आधिकारिक नाम विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) दे दिया है।

WPL 2023, WPL Auction2023, WPL all team 2023 in Hindi, WPL Kya Hai, Women's Premier League 2023 Hindi

WPL क्या है ? (WPL in Hindi/ WPL kya hai / Women’s IPL 2023)

WPL की फुल फॉर्म (full form) विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) है।

आईपीएल (IPL) की तर्ज़ पर ही महिला खिलाड़ियों (Women Cricket Team ) के लिए एक क्रिकेट लीग शुरू हुआ जिसका नाम डब्लू पी एल (WPL ) रखा गया।

यह क्रिकेट का एक टूर्नामेंट है जो कि 20 – 20 (टी 20 / T20 ) फॉर्मेट में खेला जाता है।

इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ साथ घरेलू क्रिकेट में खेलने वाली खिलाड़ी और विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होती हैं।

डब्ल्यूपीएल (WPL 2023) का आयोजन मुंबई (Mumbai) में 04 से 26 मार्च 2023 तक होगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम (Brabourne Stadium and DY Patil Stadium in Mumbai) में इसके सभी 22 मैच खेले जाएंगे ।

संस्करण /Editionपहला  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 अनुसूची /WPL 2023 Schedule04 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 (अनुमानित )
विमेंस प्रीमियर लीग प्रारंभ तिथि              ( WPL Start Date)04 मार्च 2023
विमेंस प्रीमियर लीग अंतिम  तिथि      (WPL End Date)26 मार्च 2023
मेजबान देश /Host Countryभारत  /India
विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League is Conducted by)भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.)/ Board of Control for Cricket in India (BCCI)
कुल टीम /Total Teams5
कुल मैच /Total Matches22
प्रारूप /Format20 – 20 ओवरों का मैच /T-20 Match
जीतने वाली राशि /Winning Prize Money WPL 2023Rs 10 करोड़ /Rs 10 Crore INR ( Rs. 6 Crore for winner , Rs. 3 Crore 1st Runnerup and Rs. 1 Crore 2nd Runnerup)
आधिकारिक वेबसाइट /Official Website Auctionhttps://www.wplt20.com/auction

महिला क्रिकेट लीग (WPL) का इतिहास (History of WPL in Hindi / Women’s T20 Challenge)


2018 में विमेंस टी20 चैलेंज (Women’s T20 Challenge) से शुरुवात हुई जिसमे सिर्फ सिंगल – मैच टूर्नामेंट (single match tournament) का प्रस्ताव रखा गया।

2019 में इसे तीन टीम में बदला गया और तीन – मैच टूर्नामेंट ( three-match tournament) खेले जाने लगे। 2019, 2020 और 2022 में विमेंस टी -20 (T-20) तीन टीम्स के बीच खेला गया।

अक्टूबर 2022 में इसमें दो और टीम्स को जोड़ा गया और इनका मैच मार्च 2023 को निश्चित (Schedule) किया गया।

हम सबको हमारी भारतीय महिला टीम पर बहुत गर्व है क्यों कि वो पूरे देश में भारत का नाम रोशन कर रहीं हैं। अब बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट (बी.सी.सी.आई/ B.C.C.I ) ने महिला टी 20 मैच को आधिकारिक नाम विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) दे दिया है जिसमे पांच टीम्स है ।

डब्लू पी एल की नीलामी (Women’s IPL Auction 2023 / Top Players WPL Auction)

डब्लू पी एल (WPL ) टूर्नामेंट इस साल (2023) मार्च में होने जा रहे हैं जिसके लिए नीलामी (ऑक्शन ) की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। 13 फ़रवरी, 2023 को मुंबई में WPL के लिए पहली नीलामी (ऑक्शन ) का आयोजन किया गया।

इस नीलामी में 5 फ्रैंचाइज़ी ने हिस्सा लिया जो कि इस प्रकार हैं।

टीम का नाम (WPL Team 2023)टीम का मालिक (WPL Team Owner 2023)फ्रेंचाइजी मूल्य (Franchise Rate)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians )मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani), इंडियाविन स्पोर्ट्स प्रा. लिमिटेड (Indiawin Sports Pvt. Ltd.)1289 करोड़
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants )गौतम अडानी(Gautam Adani), अदाणी स्पोर्ट्सलाइन प्रा. लिमिटेड (Adani Sportsline Pvt. Ltd.)912.99 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB )आनंद किरपालु, (Anand Kirpalu), रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स- बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)901 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals )पार्थ जिंदल और पवन कुमार (Parth Jindal and Pawan Kumar) जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा लिमिटेड (JSW and GMR Group)810 करोड़
यूपी वारियर्स (लखनऊ) (UP Warriorz )कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्रा. लिमिटेड (Capri Global Holidays Pvt. Ltd.)757 करोड़


इस ऑक्शन के लिए 409 खिलाडियों को चुना गया था जिनमे 246 भारतीय महिला खिलाड़ी 163 विदेशी खिलाड़ी थी।

यह नीलामी 90 खिलाड़ियों का रिक्त स्थान भरने के लिए की गई थी। नीलामी के दौरान 87 खिलाड़ियों को चुना गया।

वैसे तो WPL ऑक्शन में 87 खिलाड़िओं को चुना गया मगर आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जो कि नीलामी के दौरान सुर्ख़ियों में रही और फ्रैंचाइज़ी ने जिन पर पैसे की बरसात की। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है स्मृति मंधना।

1. स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी (Smriti Mandhana)

स्मृति मंधाना इस ऑक्शन की सुपर स्टार रही। भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधना, जिसके लिए सभी फ्रैंचाइज़ी में होड़ लगी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सर्वाधिक बोली लगा कर Rs 3.40 करोड़ में ख़रीदा। यह पूरी नीलामी के दौरान सबसे महंगी खिलाड़ी बनी।

स्मृति मंधना का आधार मूल्य (बेस प्राइस/ Base Price ) Rs 50 लाख था।

स्मृति का नाम दुनिया के टॉप बल्लेबाज में शुमार है। यह बहुत ही बेहतरीन और विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़े:भारतीय महिला क्रिकेट टीम | Indian Women Cricket Team | Women Cricket Team India in Hindi

वेब स्टोरी देखें (Webstory in Hindi): https://manpasandtimes.com/web-stories/smriti-mandhana-biography-hindi/

2. एश्ले गार्डनर ( Ashleigh Gardner )

एश्ले गार्डनर को गुजरात जायंटस (Gujrat Giants) ने Rs 3.20 करोड़ में ख़रीदा। एश्ले गार्डनर WPL की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी।

एश्ले का आधार मूल्य (बेस प्राइस ) Rs 50 लाख था।

एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से खेलती हैं। वह दुनिया की नंबर 1 आल राउंडर (All Rounder ) है। यह दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर हैं।

3. नैट स्कीवर (Nat Sciver )

नैट स्कीवर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने Rs 3.20 करोड़ में ख़रीदा। नैट स्कीवर ने WPL की दूसरी सबसे महंगी खिलाडी एश्ले गार्डनर की बराबरी की।

नैट स्कीवर इंग्लैंड की बेहतरीन आल राउंडर हैं। यह दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं।

4. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma )

दीप्ति शर्मा को यू पी वारियर (U.P Warriorz) ने 2.60 करोड़ में ख़रीदा जो की WPL की 4th सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई।

दीप्ति भारतीय महिला टीम की अच्छी आल राउंडर है। दीप्ति बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की गेंदबाज़ हैं।

आइस क्रिकेट रैंकिंग में टॉप आल राउंडर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट ODI में व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर करने वाली तीसरी बल्लेबाज हैं। उनका व्यक्तिगत स्कोर 188 है।

5. जेमिमा रोड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues )

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitalz) ने WPL के लिए जेमिमा को 2.20 करोड़ में ख़रीदा। यह पांचवी महंगी खिलाड़ी साबित हुई हैं।

जेमिमा भारतीय महिला टीम से खेलने वाली खिलाड़ी हैं। इनका आधार मूल्य (बेस प्राइस ) Rs 50 लाख था। जेमिमा काफी अच्छी बल्लेबाजी करती हैं।

6. हरमन प्रीत कौर ( Harman Preet Kaur )

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने WPL के लिए हरमन प्रीत कौर को Rs 1.80 करोड़ में ख़रीदा है।

हरमन प्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं।

वह टीम में आल राउंडर की भूमिका निभाती हैं। यह दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की गेंद बाज़ हैं। यह सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं। हरमन प्रीत कौर को 2017 में अर्जुन अवार्ड से नवाज़ा गया।

निष्कर्ष

बी.सी.सी.आई (B.C.C.I ) सचिव आदरणीय जय शाह जी ने ट्वीट (tweet) किया है कि यह दिन ( 25 January 2023) क्रिकेट इतिहास में ऐतिहासिक माना जायेगा क्योंकि WPL के उद्धघाटन की बोली( नीलामी ) ने 2008 में पुरुषो के IPL में लगाई गयी बोली को पीछे छोड़ दिया है। कुल नीलामी से 4669.99 करोड़ रूपए प्राप्त हुए है। सभी महिला खिलाड़ी बहुत उत्साहित है और हम कह सकते है कि भारतीय महिला टीम देश की शान थी, है और रहेगी

अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़े:

आईपीएल (IPL ) क्या है, इतिहास, नियम, टीम, नीलामी, पूरी जानकारी |What is IPL in hindi| IPL 2023 | Best IPL Team 2023

आईपीएल नीलामी 2023। IPL Auction 2023

शुभमन गिल जीवन परिचय। Shubman Gill Biography in hindi

एरोन फिंच का जीवन परिचय। Aaron Finch biography in Hindi | कप्तान एरोन फिंच का संन्यास

  1. WPL 2023 कब शुरू है ? (विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) कब शुरू है?)

    04 मार्च 2023

  2. WPL 2023 में कितने मैच खेले जायेंगे ? (How many matches will be played in WPL 2023?)

    22

हमारा यह ब्लॉग भी देखे : https://cryptouptodate.in/

Leave a Comment