WPL 2023 Awards, WPL 2023 Prize Money, Women’s Premier League 2023, क्रिकेट न्यूज़, Women Premier League 2023 Final Match Results, WPL 2023 Awards in Hindi, WPL Award List Hindi
महिला प्रीमियर लीग (WPL ) 2023 का पहला सीजन समाप्त हो गया है। यह पहला सीजन उम्मीद से ज्यादा सफल रहा और बहुत सारे दर्शक बटोरे। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियनशिप जीत ली है। यह सीजन बहुत ही मजेदार रहा। आइये जानते हैं इस सीजन में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, ऑरेंज कैप , पर्पल कैप और एमर्जिंग प्लेयर का खिताब किसने जीता और इन सब के लिए कितनी इनामी राशि ( prize money) दी गई।

WPL 2023 फाइनल मैच परिणाम(Women Premier League 2023 Final Match Results)
मुंबई इंडियन ने फाइनल मैच में रोमांचक तरीके से मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए थे। वैसे तो टीम बुरी हालत में थी और मात्र 89 के स्कोर पर 9 विकेट हो गये थे , इस समय तो ऐसा लग रहा था दिल्ली कैपिटल्स 100 का आँकड़ा भी नहीं छू पायेगी मगर शिखा पांडे और राधा यादव ने टीम को संभाला और 10वे विकेट की दमदार सांझेदारी की बदौलत स्कोर 131 तक पहुंचा दिया।
आसान दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और यास्तिका व मैथ्यूज दोनों जल्द आउट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और स्टार बल्लेबाज़ सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रन बनाये।
जब टीम का स्कोर 95 रन था उस समय हरमनप्रीत रन आउट हो गईं और हाथ में आया मैच एक बार फिर फंसता दिखा।हरमनप्रीत कौर ने 37 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही नेट सीवर ब्रंट ने एक जिम्मेदारी वाली पारी खेली और 55 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए और मेली केर ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाते हुए सीवर ब्रंट का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचा दिया। सीवर ब्रंट प्लेयर ऑफ़ मैच चुनी गई।
WPL 2023 अवार्ड्स (WPL 2023 Awards and Prize Money)
इस सीजन में ऑरेंज कैप, पर्पल कैप से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक हर अवॉर्ड के लिए आखिर तक खूब फाइट रही और फाइनली अब सभी कुछ साफ़ हो गया है कि इन सभी अवार्ड्स पर किस किस खिलाड़ी ने कब्ज़ा किया।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने पूरे टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया, मेग लैनिंग कुल 345 रनों के साथ ऑरेंज कैप विनर रही। चैंपियन मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हैली मैथ्यूज को सर्वाधिक 16 विकेट के लिए पर्पल कैप दी गई और मैथ्यूज को ही मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी चुना गया। इसके अलावा भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला।
पुरस्कार (Awards) | विनर (Winner) | इनामी राशि (रुपए) (Prize Money) |
विनर टीम | मुंबई इंडियंस | 6 करोड़ |
रनर अप टीम | दिल्ली कैपिटल्स | 3 करोड़ |
ऑरेंज कैप | मेग लैनिंग (DC)- 345 रन | 5 लाख |
पर्पल कैप | हैली मैथ्यूज (MI)- 16 विकेट | 5 लाख |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर | हैली मैथ्यूज (MI)- 271 रन, 16 विकेट | 5 लाख |
एमर्जिंग प्लेयर | यास्तिका भाटिया (MI)- 214 रन, 13 डिस्मिसल विकेटकीपिंग | 5 लाख |
कैच ऑफ द सीजन | हरमनप्रीत कौर (MI) vs UPW | 5 लाख |
पॉवर स्ट्राइकर | सोफी डिवाइन (RCB)- 13 छक्के | 5 लाख |
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच | नेट सीवर ब्रंट (MI) | 2.5 लाख |
फाइनल में पॉवर स्ट्राइकर | राधा यादव (DC) | 1 लाख |
निष्कर्ष
इस लेख में WPL 2023 की विजेता टीम व पुरस्कार (WPL 2023 Awards) और इनामी राशि के बारे में जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। आगे हम आपको क्रिकेट से जुडी सभी प्रमुख खबरे भी देंगे।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिकेट के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़े:
टॉप 10 खिलाड़ी WPL 2023 । Top 10 Players of Women Premier League
आई पी एल 2023 की टीम्स और उनके खिलाड़ियों की सूची | IPL 2023 All Team Squad Players List in Hindi
आईपीएल 2023 समय सारिणी। IPL 2023 Schedule, Team, Venue, Time Table In Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम | Indian Women Cricket Team | Women Cricket Team India in Hindi
WPL 2023 में मुंबई इंडियन की कप्तान कौन है ?
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियन की कप्तान है।
WPL 2023 में उपविजेता टीम कौन सी है ?
दिल्ली कैपिटल्स WPL 2023 में उपविजेता टीम रही।
WPL 2023 में प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट कौन रही ?
हेली मैथ्यूस WPL 2023 सीजन की प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट रही।
हमारा यह ब्लॉग भी देखे : https://cryptouptodate.in/
Disclaimer
यह लेख 29 मार्च 2023 तारीख को लिखा गया है। इस लेख में जो भी खिलाडियों के बारे में बताया गया है वह समय के साथ बदल सकता है जैसे खिलाडी की भूमिका आदि। लेख में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया से ली गयी है। अगर दी हुई जानकारी में हमसे कुछ गलती हुई हो तो हम क्षमा चाहते है।